{"_id":"6a57700ae07405e9fc0f0cb9","slug":"video-students-were-made-aware-of-cervical-cancer-prevention-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक
Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Jul 2026 05:03 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में उड़ान एक उम्मीद वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से बुधवार को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव एवं एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया गया। चमकनी मोहल्ला स्थित आकांक्षा हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता मोहन ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता, रेखा मोदी, सह सचिव रश्मि गुप्ता, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, सोनी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।