फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car goes out of control and crashes into park boundary wall; Roza police station constable dies.

Shahjahanpur News: अनियंत्रित हुई कार पार्क की चहारदीवारी से टकराई, रोजा थाने के सिपाही की मौत

Mon, 12 Oct 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Car goes out of control and crashes into park boundary wall; Roza police station constable dies.
सिपाही अंकित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस
रोजा (शाहजहांपुर)। मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली नगर के रामपुरी कॉलोनी निवासी अंकित कुमार (35) की अनियंत्रित कार पार्क की चहारदीवारी से टकरा गई। कार में फंसकर अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। वह रोजा थाने में सिपाही थे। उनका एक दिन पहले ही जन्मदिन था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार को अंकित का जन्मदिन था। ड्यूटी के दौरान 20 मिनट का समय निकालकर कमरे में जाकर जन्मदिन की पार्टी की थी। उसके बाद वह निजी कार से गश्त के लिए निकले। शनिवार मध्यरात्रि के बाद करीब 1:45 बजे उनकी कार महाराणा प्रताप पार्क के पास अनियंत्रित हो गई। कार वहां पर खड़े ट्रक से टकराते हुए पार्क की चहारदीवारी और खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में अंकित कार के अंदर बुरी तरह से फंस गए। चीता मोबाइल-17 पर तैनात कांस्टेबल मनीष शर्मा ने फोन कर थाने पर सूचना दी। उसके बाद इंस्पेक्टर उमेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे अंकित को बाहर निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्तंभ के पास एसपी सौरभ दीक्षित समेत अन्य अफसराें व कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही अंकित अपनी निजी कार से गश्त के लिए जा रहे थे। तभी हादसा होने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पति की मौत से अनजान पत्नी ससुर से पूछती रहीं- वो कैसे हैं
शाहजहांपुर। रोजा थाने में तैनात सिपाही अंकित कुमार की शनिवार को मध्यरात्रि के बाद हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन उनकी पत्नी प्रीति इस सच्चाई से पूरी तरह से अनजान रहीं। हादसे का सबसे झकझोर देने वाला मंजर रविवार दोपहर 12 बजे देखने को मिला। अंकित के शव का पोस्टमॉर्टम चल रहा था। तभी उनकी पत्नी बार-बार अपनी सास राजरानी व ससुर राकेश को फोन कर पूछ रहीं थी कि वह कैसे हैं। वहीं अपने एक साथी को खोने से रोजा थाने के पुलिसकर्मी बेहद गमजदा रहे।
शनिवार को अंकित के पास जन्मदिन की बधाई पूरे दिन आती रहीं। पत्नी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अंकित ने फोन पर ही सात वर्षीय बेटी अंशिका और पांच वर्षीय बेटे विहान को दुलार किया। मध्यरात्रि के बाद हादसा होने से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर पिता राकेश और मां राजरानी बेटे के शव को देख बिलख पड़े। मृतक के पिता राकेश जिला पंचायत में कर्मचारी हैं। वह पत्नी राजरानी के साथ पैतृक मकान में रहते हैं। अंकित मेरठ में मकान का निर्माण करा रहे थे। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मेरठ में किराये के मकान में रहती हैं। परिजनों के अनुसार, अभी उन्हें पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। संवाद
--
माता-पिता ने दी बधाई, सुबह आई मौत की खबर
शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे अंकित को फोन कर उसकी लंबी उम्र की दुआएं करते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी। पिता ने बताया कि पिछले साल बेटे को जन्मदिन की बधाई देना भूल गए थे। इस बार जब शाम को याद आया तो कॉल की। बेटे की शादी वर्ष 2017 में हुई थी।

--
2016 बैच के सिपाही थे अंकित
परिजनों ने बताया कि अंकित परिवार के प्रति काफी सजग थे। काफी मेहनत कर वर्दी पहनने का सपना पूरा किया। वह 2016 बैच के थे। पुलिस लाइन के बाद खुटार, जलालाबाद और फिर 24 जून 2024 में रोजा थाने में नियुक्त हुए थे।

सिपाही अंकित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस

सिपाही अंकित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस

सिपाही अंकित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस

सिपाही अंकित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस

सिपाही अंकित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस

सिपाही अंकित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed