सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Everyone Should Attend Satsang: Katha Vyas

सभी को करना चाहिए सत्संग : कथा व्यास

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Everyone Should Attend Satsang: Katha Vyas
गांव मलिका में कथा सुनाते अशोक तिवारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
खुटार। गांव मलिका के रामतीर्थ आश्रम परिसर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए कथा व्यास अशोक तिवारी ने कहा कि सभी को कुछ न कुछ समय सत्संग अवश्य करना चाहिए।
Trending Videos

कथा के दौरान सीता स्वयंवर का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि माता गौरी की पूजा करने आईं सीताजी ने भगवान राम को पुष्प वाटिका में पुष्प चुनते देखा। सीता ने माता गौरी की पूजा करते हुए श्रीराम को वर रूप में मांगा। माता गौरी का आशीर्वाद पाकर सीताजी बहुत प्रसन्न हुईं। स्वयंवर में भगवान राम ने गुरु की आज्ञा पाकर शिव धनुष को तोड़ दिया और सीताजी ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कथा से पहले फलाधिवास का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन राजेश शुक्ला ने बताया कि आश्रम में भगवान शंकर और बाला जी महाराज की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed