सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Female students were sensitized to the dowry system.

Shahjahanpur News: छात्राओं को दहेज प्रथा के खिलाफ किया गया जागरूक

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Female students were sensitized to the dowry system.
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में उप​स्थित छात्राएं। स्रोत - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति-5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत दहेज प्रतिषेध दिवस का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक किया गया।
Trending Videos


नवादा स्थित वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर नमिता यादव ने छात्राओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित महिलाएं कब और कहां शिकायत कर सकती हैं, उन्हें कैसे मदद मिलेगी, इसकी भी जानकारी दी। आपातकालीन सहायता के लिए 112 और 181 नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या राखी मिश्रा ने छात्राओं से सजग, सतर्क, जागरूक और आत्मनिर्भर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्राएं दहेज जैसी सामाजिक हिंसा के विरुद्ध निडरता से आवाज उठाएं। वन स्टॉप सेंटर की जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा, शिक्षिका किरन वर्मा, दीप शिखा, प्रज्ञा सिंह, रीतू अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed