{"_id":"69b403ba67b1910693033d11","slug":"fraud-committed-under-the-pretext-of-arranging-jobs-case-registered-against-three-individuals-from-amroha-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167832-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अमरोहा के तीन लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अमरोहा के तीन लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा के गांव कुइयां महोलिया निवासी रणजीत सिंह ने पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने अमरोहा के उरमान, मुजाहिद हुसैन और मोहम्मद आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रणजीत सिंह ने जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र संदीप सिंह बरेली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वर्ष 2023 में संदीप एसएससी जीडी का पेपर देने मुरादाबाद गया, जहां उसे अमरोहा के लालू नगला मस्जिद के पास रहने वाला उरमान मिला। उसने खुद को एक राजनीतिक संगठन, अमरोहा का जिलाध्यक्ष बताकर दोस्ती कर ली। उरमान ने खुद को एक बड़े नेता का खास भी बताया।
बाद में उरमान उनके पुत्र से मोबाइल पर बात करने लगा और नौकरी दिलाने के लिए साढ़े छह लाख रुपये की मांग की। उरमान ने उनसे भी मोबाइल पर बात की और कहा कि वह कई लोगों की पुलिस और बैंक में नौकरी लगवा चुका है। उरमान अपने भाई मुजाहिद हुसैन के साथ उनके घर आया और कहा कि वह जो रुपये लेगा, उसका चेक दे देगा।
उरमान ने मुजाहिद हुसैन के नाम का दो लाख रुपये का चेक उनको दिया। उरमान ने उनके भाई दर्शन सिंह के बैंक एकाउंट से 30 जनवरी 2024 को तीन एकाउंट में दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और साढ़े चार लाख रुपये का चेक ले गया। इसके बाद आरोपी ने कई बार में 88500 रुपये अन्य बैंक एकाउंट में लिए।
उरमान ने अमरोहा के चांदनगर रजबपुर के मोहम्मद आरिफ को सेना का बड़ा अधिकारी बताकर उसको घर लाकर मिलवाया। भर्ती की तारीख निकल जाने के बाद वह व्यक्ति रुपये वापस करने की बात कहकर लगातार टालता रहा। उरमान का दिया चेक भी बाउंस हो गया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
Trending Videos