सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud of Six Lakhs

Shahjahanpur News: साइबर ठगों ने दिल्ली बम ब्लॉस्ट का दोषी बताकर छह लाख रुपये ठगे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Six Lakhs
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली में हुए बम ब्लॉस्ट का दोषी बताकर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मानूजई निवासी आरिफ हसन खान से छह लाख रुपये साइबर ठगों ने ठग लिए। साइबर ठगों ने खुद को एटीएस का अफसर बताकर धमकाया और रुपये मांगे। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

आरिफ हसन खां के पास नौ अप्रैल को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे कॉल आई। व्हाट्सएप कॉल पर कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली से एटीएस विभाग का बताया। स्वयं को एटीएस का अधिकारी बताते हुए कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए बम ब्लॉस्ट का आरिफ को दोषी बताया। उनकी बात को सुनकर वह घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठग ने मामले को निपटाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की। उनकी बात को सुनकर फोन-पे के माध्यम से रुपये भेज दिए। उसके बाद लगातार कॉल करते हुए साइबर ठगों ने रुपयों की मांग शुरू कर दी। आरिफ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह डर के कारण लगातार रुपये भेजते रहे।
नौ से 21 अप्रैल के मध्य साइबर ठगों ने 6 लाख 48 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। आरोपी चार नंबरों से कॉल कर रुपयों की मांग करते थे।
--
पुलिस चला रही अभियान, फिर भी ठगों के फेर में फंस रहे लोग
साइबर ठगाें से बचाव के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उसके बावजूद लोग फंस रहे हैं। पुलिस अभियान चलाकर लोगाें को बता रही कि पुलिस व्हाट्सएप कॉल कर जांच नहीं करती। गणमान्य लोगों से लेकर आमजन तक बात पहुंचने के बाद भी लोग साइबर ठगों के फेर में फंस रहे हैं।
--
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। छह लाख की ठगी की वारदात में वादी के लगभग तीन लाख रुपये होल्ड भी कराए गए हैं, जो जल्द ही वापस मिल जाएंगे।







-देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed