सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ...Give my motherland India another Rani of Jhansi.

Shahjahanpur News: ...मेरी भारत मां को इक झांसी की रानी दे दो

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
...Give my motherland India another Rani of Jhansi.
शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. ध्रुवेंद्र भदौरिया को सम्मानित करते अवधेश दी​क्षित। स्रोत:
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छावनी क्षेत्र स्थित शहीद म्यूजियम कम्युनिटी के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एटा से आए अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. ध्रुवेंद्र भदौरिया ने अपनी रचनाओं से तालियां बटोरीं।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कवि कुलदीप दीपक ने मां शारदा की वंदना से किया। कवि डॉ. ध्रुवेंद्र भदौरिया ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाते हुए कहा-हे प्रभु कृपा करो भारत पर… मेरी भारत मां को इक झांसी की रानी दे दो। इस पर श्रोताओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शायर राशिद जुगनू, व्यंग्यकार उमेश सिंह, वरिष्ठ कवि सुशील दीक्षित ‘विचित्र’, डॉ. आदर्श पांडेय ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। डाॅ. विकास खुराना ने हास्य रचनाओं व ब्रह्म मिश्र, अभिषेक, अतुल प्रजापति, डाॅ. एके तिवारी ने वीर रस की कविताओं को सुनाया। इस बीच अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े सूबेदार मेजर रमेश दीक्षित, सतीश सिंह चौहान, रामलखन सिंह, सुदेश मिश्रा, योगेंद्र त्यागी, राजीव मिश्रा, सोमेश मौर्य को सम्मानित किया गया।
विकास पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में संयोजक अवधेश दीक्षित, डॉ. जसमीत साहनी, डॉ. अजय कुमार तिवारी, अभिषेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed