{"_id":"69f260a452752c2c33001b1a","slug":"groom-injured-in-accident-arrives-to-get-married-dies-after-health-deteriorates-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-171972-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे मेें घायल दूल्हा शादी करने पहुंचा, तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे मेें घायल दूल्हा शादी करने पहुंचा, तबीयत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
बग्घी में बैठे हुए बरात लेकर पहुंचे संजू। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। शादी से पहले रविवार को हादसे में घायल हुए बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 25 वर्षीय संजू सोमवार की शाम अपनी बरात लेकर मदनापुर क्षेत्र के गांव रजपुरी पहुंचे। शादी की रस्में निभाने के दौरान अचानक हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उन्हें बंथरा के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन वहां उनकी मौत हाे गई। इससे शादी के घर में मातम पसर गया और कन्या पक्ष में भी शोक छा गया।
चचेरे भाई यशपाल ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे गांव से कुछ दूरी पर किसी काम से जा रहे संजू एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्योग रहा कि उसी दिन संजू के ताऊ फूल सिंह भी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को परिजनों ने बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां संजू की हालत में थोड़ा सुधार लगने पर उन्हें उनके पिता बांकेलाल डॉक्टर की अनुमति लेकर शादी की रस्में निभाने के लिए साथ ले आए। सोमवार की शाम दूल्हा बने संजू बग्घी पर बैठकर बरात के साथ रजपुरी पहुंचे, लेकिन इसी दौरान उनकी हालत फिर बिगड़ गई।
इस पर घरवाले उन्हें तत्काल बंथरा के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच कर उनकी आंत में संक्रमण पाते हुए उनका ऑपरेशन किया। मंगलवार को देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और बुधवार को सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
संजू की मौत की सूचना पाकर उनके घर में कोहराम मच गया। उनकी मौत से पिता, मां रामबेटी, भाई संजीव, संजय, बहन स्वाति आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Trending Videos