फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heavy traffic jam on Jail Road in summer...from children to adults stuck

Shahjahanpur News: गर्मी में जेल रोड पर भीषण जाम...बच्चों से लेकर बड़े तक फंसे

Fri, 21 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam on Jail Road in summer...from children to adults stuck
शाहजहांपुर में जेल रोड पर लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में जेल रोड पर बृहस्पतिवार को जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। स्कूलों का अवकाश होने पर बच्चों के वाहन भी जाम में फंस गए। करीब एक घंटे के बाद बमुश्किल जाम खोला जा सका। इसी तरह लाल इमली चौराहे पर रुक-रुककर जाम लगने से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

दोपहर में करीब एक बजे के बाद स्कूलों की छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में स्कूली वाहन, निजी वाहन और दोपहिया वाहन सड़क पर आ गए। इससे जेल रोड पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। जाम लगने पर वाहन फंस गए। मुख्य सड़क पर वाहनों की कतार लगने के कारण लोग वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास करने लगे, जिससे लिंक मार्ग भी जाम की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे और इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। वाहनों की अधिक संख्या के कारण यातायात कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

दूसरी ओर निशात सिनेमा की ओर निर्माण कार्य होने के चलते लाल इमली चौराहे से निकलना दूभर हो रहा है। यहां पर पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगने से लोगों को जूझना पड़ रहा। यातायात पुलिस कर्मी तैनात होने के बाद भी लोग जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जाम से बचाने के लिए ड्यूटी लगाई गई हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए कई प्वाइंटों पर यातायात कर्मी तैनात हैं। जहां पर जाम लगने की सूचना आ रही है, वहां व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।
शुभम वर्मा, सीओ यातायात

शाहजहांपुर में जेल रोड पर लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर में जेल रोड पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed