सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu Yuva Sangathan activists met with the family members of the young woman who committed suicide.

Shahjahanpur News: आत्महत्या करने वाली युवती के परिजनों से मिले हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Sangathan activists met with the family members of the young woman who committed suicide.
विज्ञापन
सिंधौली। दूसरे समुदाय के युवक के शादी के लिए धमकाने पर कस्बे की युवती के करंट लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में बुधवार को हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा और संरक्षक राजेश अवस्थी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ युवती के घर जाकर उसके परिजनों से मिले। उन्होंने युवती के घरवालों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
Trending Videos


युवती ने गत रविवार को बिजली के खंभे पर चढ़कर नंगा बिजली का तार पकड़ लिया था। करंट लगने से झुलसी युवती की बाद में मौत हो गई थी। इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शान और पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मोहम्मद शान को गत सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे न्यायालय में हाजिर करके जेल भेजा जा चुका है, लेकिन दूसरा आरोपी पप्पू पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। प्रभारी निरीक्षक ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर संगठन के पुवायां ब्लॉक संरक्षक आनंद पांडेय, नगर अध्यक्ष भारत राठौर, दीपू राजपूत, राजपाल राजपूत, वैभव मिश्रा, अजय राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed