पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband arrested for abetment of suicide.

Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for abetment of suicide.
पुवायां के रतनपुर कुंडा निवासी राजकमल। स्रोत : पुलिस
सास को गिरफ्तार कर पहले ही भेजा जा चुका है जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। गांव कलंदरगंज के बसंतलाल की पुत्री सुगंधा देवी के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। आरोपी को कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
सुगंधा देवी ने मायके कलंदगरगंज में 15 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पिता बसंतलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने पुत्री की शादी चार दिसंबर 2024 को पुवायां के ही गांव रतनपुर कुंडा निवासी राजकमल के साथ की थी। बेटी के पति राजकमल, ससुर राजेश कुमार, सास कमला देवी, ननद तरुण देवी, मामा गांव बेहटा जमीने जेबा के मनोज 50 हजार रुपये और सोने की चेन मांग रहे थे।
विज्ञापन

11 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने पुत्री को पीटकर घर से निकाल दिया। वह पुत्री को घर ले आए थे। दामाद दूसरी महिला को भगा ले गया था और पुत्री को कॉल और मेसेज कर परेशान कर रहा था। इस कारण पुत्री ने 15 जून को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में नामजद सास कमला देवी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को बड़ागांव बाइपास के नजदीक से राजकमल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आराेपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed