{"_id":"69b842ad8fe67ec9af0dd126","slug":"in-powayan-a-man-pronounced-triple-talaq-after-dowry-demands-were-not-met-also-accused-of-evicting-his-wife-from-their-home-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-168109-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दिया, घर से निकालने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दिया, घर से निकालने का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव पकड़िया हकीम निवासी लड्डन की पुत्री मुस्कान ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पति सहित 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुस्कान ने एसपी को पत्र भेजा था कि उनका निकाह 19 मई 2025 को खुटार की चूड़ी वाली गली निवासी जाहिद से हुआ। 15 जनवरी को जाहिद ने कहा कि मायके से स्कार्पियो और पांच लाख रुपये लाकर दो, इसके बाद तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पति, ससुर शाकिर, सास अनीसा, जेठ शाहिद, ताहिर, देवर नाजिम, जावेद, ननद सना, जेठानी शीबा, आलिया, हाशिम, सलामत ने पीटकर घर से निकाल दिया।
मायके वालों ने ससुराल जाकर पंचायत की लेकिन ससुराल के लोग दहेज की मांग पर अड़े रहे और मायके के लोगों, रिश्तेदारों को धमकी देते हुए घर से भगा दिया। आरोपियों की नजर उनके जेवर पर खराब हो गई है। अब वे जेवर भी नहीं दे रहे हैं। उनका पति दूसरी जगह निकाह करना चाहता है। एसपी के निर्देश पर पुवायां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है।
Trending Videos