{"_id":"6a343e8f3d9ed3d32f0f190c","slug":"khushi-clears-ca-exam-dedicates-eight-months-to-studies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176550-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा...आठ माह पढ़ाई को किए समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा...आठ माह पढ़ाई को किए समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीएम की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर खुशी कपूर को मिठाई खिलाते ताऊ अतुल कपूर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शहर की खुशी कपूर ने सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। खुशी के मुताबिक, परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने अधिकांश समय कमरे में रहकर पढ़ाई की। वह केवल भोजन के लिए ही कमरे से बाहर निकलती थीं।
सदर बाजार स्थित पेट्रोल पंप स्वामी राजू कपूर व मधु कपूर की बेटी खुशी कपूर ने तक्षशिला इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीए की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने ऑनलाइन अध्ययन के साथ सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सफलता के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासित दिनचर्या को प्रमुख कारण बताया। कहा कि उन्होंने करीब आठ माह पूरी तरह पढ़ाई को समर्पित कर दिए थे।
मई में लखनऊ में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में शामिल होने के बाद उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था। उनके ताऊ अतुल कपूर, भाई शौर्य कपूर व अंश कपूर ने मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।