{"_id":"6a343dbf07d3a7dfe101f137","slug":"land-inspected-for-bus-terminal-construction-relief-expected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176563-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस अड्डे के निर्माण के लिए देखी गई जमीन, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस अड्डे के निर्माण के लिए देखी गई जमीन, मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलान। क्षेत्र में लंबे समय से बस अड्डे की मांग अधूरी है। वर्तमान में रोडवेज बसें बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर ही खड़ी होती हैं, इससे यात्रियों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को डीएम के आगमन पर बस अड्डे के लिए जमीन देखी गई है।
कस्बे में रोडवेज बस अड्डा नहीं होने के कारण लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। परिवहन निगम की बसें हाईवे के किनारे रुकती हैं। ऐसे में हादसा होने का डर भी रहता है, साथ ही धूप, बारिश में यात्रियों के लिए सिर छिपाने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बस अड्डा बनवाने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कस्बे में पहुंचकर भूमि को देखा था। तालाब की जमीन का निरीक्षण किया गया।
एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि तालाब की भूमि को दूसरी श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। परिवहन निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त होते ही बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।