सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leprosy patients recover after taking medication for nine months.

Shahjahanpur News: नौ महीने दवा खाने पर स्वस्थ हो जाते है कुष्ठ रोगी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Leprosy patients recover after taking medication for nine months.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को विश्व कुष्ठ निवारण दिवस मनाया जाएगा। रोग से ग्रस्त मरीज नौ महीने दवा खाने से स्वस्थ हो जाता है। मरीज के परिजनों को स्वस्थ रखने के लिए भी टेबलेट खिलाई जाती है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट, स्वास्थ्य इकाइयों समेत अन्य कार्यालय में शपथ दिलाते हुए लोगों को रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Trending Videos

‘भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें’ थीम पर कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। नोडल अधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में कुष्ठ के 223 मरीज हैं। कुष्ठ रोग माइक्रो वेक्टीरियम लैप्री नामक जीवाणु से होता है। यह छुआछूत की बीमारी नहीं है। समय से जांच और उपचार कराने से दिव्यांगता से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। इसके मरीज से कोई भेदभाव नहीं रखना चाहिए। मरीज की जांच के बाद उपचार शुरू करते हैं। नियमित दवा खाने से नौ महीने में मरीज स्वस्थ हो जाता है। उन्होंने बताया कि मरीज के परिजनों को भी एक टेबलेट खिलाते हैं, जिससे वे स्वस्थ रहें, साथ ही दूसरों में बीमारी नहीं फैलाएं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कलक्ट्रेट, सीएमओ ऑफिस समेत अन्य जगहों पर डीएम का संदेश पढ़कर सुनाया जाएगा और जागरूकता संबंधित अपील की जाएगी।
--
ये हैं लक्षण
-शरीर का कोई भी दाग-धब्बा जिसमें सुन्नपन हो, खुजली न हो, पसीना न आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है।
-कान पर गांठें होना, हथेली और तलवों में सुन्नपन होना भी कुष्ठ रोग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed