सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nominations will be held on February 2nd and voting will take place on the 12th.

Shahjahanpur News: दो फरवरी को नामांकन और 12 को होगा मतदान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nominations will be held on February 2nd and voting will take place on the 12th.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के तहत नामांकन दो तो मतदान 12 फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
Trending Videos

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने बताया कि तीन व चार फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के दो, संयुक्त सचिव के तीन, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के छह, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के छह पदों के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरेंद्र कुमार यादव और आशीष कुमार जौहरी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 12 फरवरी को सुबह नौ से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद की मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ की मतगणना 13 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
--
30 व 31 जनवरी को बार कौंसिल के सदस्यों का होगा चुनाव
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि 30 व 31 जनवरी को जजी कचहरी में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों का चुनाव होगा। दोनों तिथियों में खिरनीबाग चौराहा से लेकर पीडब्ल्यूडी तिराहा तक दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अधिवक्ता अपने वाहन जीआईसी मैदान या साइकिल स्टैंड में खड़े करेंगे। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed