फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On a sultry night, 72 villages received electricity for only three hours.

Shahjahanpur News: उमस भरी रात में 72 गांवों को सिर्फ तीन घंटे नसीब हुई बिजली

Thu, 24 Sep 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
On a sultry night, 72 villages received electricity for only three hours.
कुर्रियाकलां। उमस भरी गर्मी में मंगलवार की रात सिर्फ तीन घंटे बिजली आपूर्ति मिलने से लोग परेशान हो उठे। आपात कटौती के कारण 24 घंटे में सिर्फ सात-आठ घंटे बिजली मिलने से लोगों की नियमित दिनचर्या प्रभावित होने के साथ फसलों की सिंचाई भी बाधित हो रही है। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 72 गांवों के हजारों उपभोक्ता बिजली संकट से बेहाल हैं। इस बारे में विधायक अरविंद सिंह ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भेंट कर उन्हें बता चुके हैं कि चौहनापुर उपकेंद्र के जमौर, भैंसटा कलां, मदनापुर, बंथरा और पाली फीडर से जुड़े गांवों आठ घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री से बिजली कटौती में कमी करके 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ शाक्य के अनुसार इन दिनों विद्युत उत्पादन में कमी के कारण लखनऊ नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर कटौती की जा रही है और जल्द ही आपूर्ति में सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed