पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One accused sent to jail for stealing diesel from tankers.

Shahjahanpur News: टैंकरों से डीजल चोरी करने के एक आरोपी को भेजा जेल

Mon, 29 Jun 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
One accused sent to jail for stealing diesel from tankers.
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
तिलहर। बंथरा स्थित इंडियन ऑयल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शनिवार दोपहर सहबेगपुर निवासी अनुराग को बंथरा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से करीब 250 लीटर डीजल बरामद हुआ था। उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दलेलपुर निवासी अनूप और उसके साथी बड़े गांव सहबेगपुर निवासी संजय और अन्य लोगों के साथ मिलकर डिपो से निकलने वाले टैंकरों से डीजल की चोरी करता था। इसके बाद डीजल अलग-अलग स्थानों पर बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह लंबे समय से इस ढंग से डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनुराग को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed