फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply disrupted in Mirzapur and Khudaganj due to rostering.

Shahjahanpur News: मिर्जापुर, खुदागंज में रोस्टरिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 18 Sep 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Mirzapur and Khudaganj due to rostering.
मिर्जापुर। भीषण गर्मी के बीच कस्बे समेत पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रोस्टरिंग के नाम पर हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं का जीना मुहाल है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के अनुसार, पिछले कई दिनों से बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। रात में हर घंटे बाद दो-दो घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

खुदागंज। नगर क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से जारी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले रात में घंटों बिजली गुल रहती थी, अब दिन में भी मुश्किल से एक-दो घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। लगातार बिजली संकट से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में बुजुर्गों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रभारी अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि उत्पादन में कमी के चलते दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed