सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rifts between three couples resolved at the counseling center.

Shahjahanpur News: परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों के मनमुटाव को किया गया दूर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rifts between three couples resolved at the counseling center.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों के बीच समझौता हो गया।
Trending Videos

केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को साढ़े तीन साल हुए थे। दंपती में छोटी-छोटी घरेलू बातों पर विवाद हो रहा था। खुदागंज क्षेत्र के दंपती की शादी को छह साल हुए थे। डेढ़ माह से मायके में रह रही महिला का कहना था कि पति ने बिना बताए खाते से रुपये निकाल लिए। इस कारण उनका मनमुटाव हो गया था।
वहीं, तिलहर थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को डेढ़ साल ही हुए थे। एक सप्ताह से अपने मायके में रह रही महिला का कहना था कि पति उसके साथ मारपीट करता था। तीनों दंपतियों में समझौता कराकर केंद्र से ही विदा किया गया। इस मौके पर महिला आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी, आरक्षी साकेत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed