{"_id":"697a4c9ffa6a07237e0e7c9c","slug":"samajwadi-party-members-staged-a-protest-after-their-demands-were-not-met-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164111-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मांगें पूरी नहीं होने पर सपाइयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मांगें पूरी नहीं होने पर सपाइयों ने दिया धरना
विज्ञापन
नगर पालिका प्रांगण मे धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। एक सप्ताह बीतने पर भी मांगों पर गौर नहीं किए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के चेयरमैन के खिलाफ नगर पालिका प्रांगण में बुधवार को नारेबाजी करते धरना शुरू कर दिया। हालांकि, शाम को वहां ईओ एचएन उपाध्याय के साथ पहुंचे एसडीएम प्रभात राय के आश्वासन पर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरजपाल यादव ने बताया कि गत 21 जनवरी को एसडीएम को ज्ञापन देकर मोहल्ला आंबेडकरनगर में घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़े जाने, जमदग्नि झील के पानी का निकास खुलवाने और खंडहर मार्ग पर मंडी गेट तक स्वीकृत नाले का शीघ्र निर्माण कराकर वहां से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।
ज्ञापन में एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इसके बावजूद उनकी किसी भी मांग का निस्तारण नहीं किया गया। यह भी नहीं बताया गया कि इन मामलों में क्या कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, शाम को ईओ के साथ धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम ने छुट्टा पशुओं को पकड़े जाने और अतिक्रमण हटाने का काम जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान एसडीएम ने नाला का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए एक माह का समय मांगा। उन्होंने कहा कि खंडहर मार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने का काम पूरा होते ही नाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही एसडीएम ने ईओ को आबादी क्षेत्र से छुट्टा पशु हटाने और अतिक्रमण जल्द साफ कराने के निर्देश दिए। सभी मांगाें पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। धरना प्रदर्शन में रामजी गुप्ता, सतपाल सिंह यादव, अमन पांडेय, तस्लीम अंसारी, साहब खान आदि सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
Trending Videos