पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sports is not only a means of entertainment it also opens up career options in Shahjahanpur

Shahjahanpur: खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, कॅरिअर के विकल्प भी खोलता; खेल अधिकारी ने छात्राओं को दिए टिप्स

Mon, 29 Jun 2026 05:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 29 Jun 2026 05:29 PM IST
सार

शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आर्य महिला डिग्री कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इसमें मुख्य अतिथि खेल अधिकारी ने छात्राओं को संबोधित किया और कॅरिअर के टिप्स दिए। 
 

विज्ञापन
Sports is not only a means of entertainment it also opens up career options in Shahjahanpur
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, यह एक बेहतर और सुरक्षित कॅरिअर विकल्प बन चुका है। बेटियां खेलकूद के जरिये देश-दुनिया में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। खिलाड़ियों को विभिन्न तरह की सुविधाओं के साथ खेल छात्रवृत्ति और खेल कोटे से सरकारी नौकरी भी मिलती है।

विज्ञापन


वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम अपराजिता में बोल रहे थे। आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में सोमवार को हुए आयोजन में खेल अधिकारी ने कहा कि प्रतिभा को निखारने में संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती है। मन में पक्का इरादा और कड़ी मेहनत का जज्बा हो, तो संसाधनों की कमी पीछे छूट जाती है। ग्रामीण और छोटे कस्बों की खेल प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर पदक जीत रही हैं। 
विज्ञापन


योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह 
उन्होंने कहा कि खेल में सफलता पाने के लिए खिलाड़ियों को अनुशासन, सौम्यता बनाए रखकर नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। शरीर को फिट रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। शरीर तंदुरुस्त होगा तो पढ़ाई भी बेहतर तरीके से हो सकेगी। उन्होंने हथौड़ा स्टेडियम से जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के जरिए कॅरिअर के तमाम विकल्प खुले 
एसपी बमनिया ने कहा कि जिले में आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का कार्य पूरा हो चुका है। स्वीमिंग पूल भी प्रारंभ होने वाला है। इसमें छात्राओं के लिए अलग से बैच बनाया जाएगा। इसके अलावा हॉकी, कबड्डी, जिमनास्टिक, बैडमिंटन आदि खेलों से जुड़ सकते हैं। खेल विभाग की ओर से सारे खेलों के कोच भी उपलब्ध हैं। खेल के जरिये कॅरिअर के तमाम विकल्प भी खुले रहते हैं। इस मौके पर एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा, प्रो.दुर्गावती सिंह, डॉ.संजीता अग्रवाल समेत 40 छात्राएं मौजूद रहीं।

छात्राओं ने पूछे सवाल 
प्रश्न : स्पोर्ट्स स्टेडियम से जुड़ने के लिए क्या करना होगा
उत्तर : स्टेडियम के लिए पहले पंजीकरण कराना होगा। स्टेडियम में करीब साढ़े चार सौ खिलाड़ी पंजीकृत हैं।

प्रश्न : बेहतर खिलाड़ी कैसे बन सकते हैं : 
उत्तर : इसके लिए नियमित रूप से अभ्यास करना होगा। मैदान पर अधिक समय बिताना होगा।

प्रश्न : खेल के जरिये कॅरिअर कैसे बनाएं।
उत्तर: किसी भी खेल को चुनकर उसमें बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने पर रास्ता खुद ही खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed