सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The increasing industrial pollution will be investigated.

Shahjahanpur News: बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण की कराई जाएगी जांच

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The increasing industrial pollution will be investigated.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पौधरोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की मासिक बैठक में समीक्षा करते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए तो नगर सीमा में बढ़ते वायु एवं औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली से बात की।
Trending Videos

प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत संचालित एमआरएफ सेंटरों पर निस्तारित हो रहे कूड़े-कचरे के बारे में अवगत कराया। डीएम ने समस्त नगर निकायों के नालों पर स्क्रीन या जाल लगवाने व अपशिष्ट जलशोधन के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्लास्टिक वेस्ट, ई-वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, सीएंडडी वेस्ट आदि की समीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी वृहद पौधरोपण के लिए समस्त विभागों को स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। गंगा समिति के अंतर्गत गंगा ग्राम समितियों को सक्रिय कर कार्य करने, मंदिर से निकलने वाले फ्लोरल वेस्ट के पुनर्चक्रण के लिए स्वयं सहायता समूह को निर्धारित करने आदि के निर्देश देते हुए जनपद की नदियों को निर्मल व अविरल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आदेशित किया। इस दौरान सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed