{"_id":"697bb4fb02213fb8ae0ae8f7","slug":"the-wife-held-balarams-feet-and-his-nephew-slit-his-throat-with-a-knife-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-164185-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी ने पकड़े बलराम के पैर...भांजे ने चाकू से रेत दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी ने पकड़े बलराम के पैर...भांजे ने चाकू से रेत दिया गला
विज्ञापन
भटपुरा चंदू में बलराम के पुत्र से जानकारी लेतीं एसपी ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बलराम की हत्या के बाद हिरासत में ली गई पत्नी पूजा ने पूछताछ में पुलिस को रात में हुई वारदात की जानकारी दी। पूजा के अनुसार उसने पति के पैर दबोचे और आदेश ने पति का चाकू से गला रेत दिया था। उसके दो साथियों ने हाथ पकड़े थे।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पूजा पुलिस को लगातार गुमराह करती रही और बार-बार बयान बदलती रही। पति की हत्या में फंसने के बाद वह अपने को बचाने के लिए पूरा आरोप आदेश पर मढ़ती रही। पूजा ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले बलराम से हुई थी। पति के भांजे आदेश से उसका प्रेेम प्रसंग एक साल पहले शुरू हुआ। इस दौरान आदेश ने कई बार पूजा से कहा कि वह मामा की हत्या कर देगा, इसके बाद वह आराम से उसके साथ रह सकती है। पूजा के अनुसार उसने हर बार आदेश को हत्या करने से मना किया।
पूजा के अनुसार उनकी बड़ी पुत्री रात में गांव में कथा सुनने गई थी। इस कारण उसने दरवाजा खुला छोड़ दिया, सोचा था कि पुत्री आकर दरवाजा बंद कर देगी। घर के बरामदे में बलराम चारपाई पर और वह पास में ही पुआल पर सोई थी। आदेश दो अन्य लोगों के साथ रात 12 बजे आया और दरवाजा खुला होने के कारण घर में घुस आया।
पूजा के अनुसार आदेश अपने मामा की हर हाल में हत्या करना चाहता था। मजबूरन उसे भी साथ देना पड़ा। उसने पति के पैर दबोचे और दो अन्य लोगों ने हाथ पकड़ लिए। इसके बाद आदेश ने चाकू से पति का गला रेत दिया। इसके बाद आदेश और उसके साथी मौके से चले गए। पूजा के अनुसार आदेश के घर में घुसने के समय पति बलराम जाग रहा था और रजाई सिर पर ओढ़कर मोबाइल चला रहा था।
--
हत्या के बाद जागकर काटी पूजा ने रात
पूजा ने पुलिस को बताया कि पति की हत्या के बाद उसे गहरा पछतावा हुआ। पूरी रात वह पति के शव के पास बैठी पछतावा करती रही। रात होने के कारण उसने किसी को पति की हत्या की जानकारी नहीं दी और खुद को फंसने से बचाने की बात सोचती रही। सुबह देवर राजू के आने पर उसने पति की हत्या की बात कहते हुए रोना शुरू कर दिया।
--
पुताई का काम करता है आदेश
आदेश मजदूरी पर पुताई का काम करता है। वह फर्नीचर की एक दुकान पर भी पुताई करने जाता था। आदेश के पिता के पास केवल दो बीघा जमीन है। गांव में आदेश का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ, उसकी साफ-सुथरी छवि रही। पुलिस के पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई कि आदेश ने मामा की हत्या कर दी है तो सभी हैरत में पड़ गए।
--
एक साल में तीन बार भांजे के साथ जा चुकी है पूजा
आदेश के गांव सलेमपुर डर्रा के एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि आदेश की मामी एक बार गांव आई थी। इस दौरान उसके आदेश से अवैध संबंध हो गए थे। इसके बाद पूजा आदेश के साथ रहने की जिद करने लगी। लोगों ने उसे बमुश्किल घर भेजा। इसके बाद आदेश उसे फिर ले आया, तब भी लोगों ने पंचायत कर पूजा को घर भेज दिया। तीसरी बार आदेश के साथ आने पर पुलिस आकर पूजा को ले गई। पूजा ने पुलिस को बताया है कि वह एक बार आदेश से गर्भवती भी हो चुकी है, लेकिन गर्भपात करा दिया था। तीन बार भांजे के साथ जाने के बाद भी बलराम पूजा को साथ रखने के लिए तैयार हो गया था।
--
एक कंपनी का कर्मचारी भी हिरासत में
बलराम ओपन जिम में इंटरलाॅकिंग बिछाने का काम करता था। इसी से उसके परिवार की जीविका चलती थी। पुलिस ने सीतापुर के रहने वाले ओपन जिम लगाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos