सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman alleged that she was shot, and a police report has been filed.

Shahjahanpur News: महिला ने गोली मारने का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The woman alleged that she was shot, and a police report has been filed.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी राजकुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी की सुबह बृजेश, दुर्गेश और नीरज घर के सामने संतू से झगड़ा करते हुए फायरिंग कर रहे थे। आरोप है कि गोली उसके सिर पर लग गई।
Trending Videos

बेटे योगेश व भांजे रचित ने अस्पताल में भर्ती कराया और थाने ले जाकर तहरीर दी। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। राजकुमारी का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते वे लोग पति को पूर्व में कई बार पीट चुके हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed