सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of practitioners meditated and prayed for the welfare of the world.

Shahjahanpur News: हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर की विश्व कल्याण की कामना

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Thousands of practitioners meditated and prayed for the welfare of the world.
रामचंद्र मिशन आश्रम में ध्यान साधना करते अभ्यासी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी.पटेल दाजी के मार्गदर्शन में रामचंद्र मिशन आश्रम में महात्मा रामचंद्र जी महाराज बाबूजी की 127वीं जयंती समारोह का शुभारंभ ध्यान-साधना से हुआ। हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से सामूहिक ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए मंगल की कामना की।
Trending Videos

इस अवसर पर कमलेश डी.पटेल ने वर्चुअल माध्यम से दिए अपने संदेश में कहा कि दिव्य प्राणाहुति की जीवंत धारा अल्प समय में ही निष्ठापूर्ण दैनिक अभ्यास द्वारा साधक को समाधि की अवस्थाओं तक पहुंचा देती है। यह अमूल्य विद्या कालांतर में लुप्तप्राय हो गई थी, जिसे मिशन के आदि गुरु लाला जी महाराज ने पुन: खोजकर मानवता को प्रदान किया। इस पावन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाकर आध्यात्मिक चेतना का वास्तविक संप्रेषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभ्यासियों का आह्वान किया कि वे अपने भीतर की जड़ताओं को त्यागकर प्रेम, करुणा और शांति के पथ पर अग्रसर हों और अपने जीवन को साधना का सजीव माध्यम बनाएं। सायंकालीन ध्यान सत्र में भी साधकों ने ध्यान साधना कर वातावरण को अधिक आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। आयोजन में उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा, एके गर्ग, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, राजगोपाल अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed