सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Time management is essential for coping with exam stress.

Shahjahanpur News: परीक्षा में तनाव से निपटने के लिए समय प्रबंधन जरूरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Time management is essential for coping with exam stress.
शाहजहांपुर में आर्य महिला डिग्री कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में उप​स्थित छात्राएं व अति​थि। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परीक्षा के नजदीक आते ही छात्र-छात्राएं तनाव की चपेट में आने लगते हैं। इसके चलते उनके मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। परीक्षा में तनाव को खत्म करने के लिए समय प्रबंधन ओर खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। पर्याप्त नींद और बेहतर आहार लेकर मानसिक तनाव से निपटा जा सकता है। यह बात स्वास्थ्य विभाग की मनोसामाजिक कार्यकर्ता नंदिनी सक्सेना ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में कही।
Trending Videos

वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय में तनाव की वजह से छात्र-छात्राएं सो नहीं पाते हैं। जरूरी है कि अधिक तनाव नहीं लें। परीक्षा में समय प्रबंधन काफी जरूरी है। पूरी नींद लेने के साथ ही पढ़ाई करते समय कुछ देर का ब्रेक अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ आहार लें और दिनचर्या बनाकर पढ़ाई करें। घबराहट होने पर लंबी सांस लें। ऐसा करने से आराम मिलेगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। इंटरनेट से ज्यादा कनेक्ट नहीं हों। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर 14416/180089114416 पर संपर्क साधने की अपील की।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ अली ने कैंसर से बचाव की जानकारी दी। कहा कि कैंसर की समय रहते जानकारी होने पर मरीज को उपचार मिल जाता है। उन्होंने बच्चों को 12 तरह की बीमारियों से बचाव के टीकाकरण के बारे में बताया। कहा कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर रील की रेल में फंसने से समय खत्म होता है। शारीरिक तौर पर फिट रहेंगे तो मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रूपांशुमाला, प्रोफेसर दुर्गावती सिंह, अनुराधा, पारुल यादव, डॉ. संजीता अग्रवाल, भावेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। 45 छात्राएं मौजूद रहीं।
-----
संतुलित आहार लें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी संतोष कुमार ने संतुलित आहार व खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे दिन में एक या डेढ़ घंटे का समय व्यायाम और शारीरिक गतिविधि के लिए निकालें। जंक फूड का सेवन नहीं करें।
--
लक्ष्य को तय कर करें पढ़ाई
डॉ.दिनेश कुमार ने बच्चों को आईएएस-पीसीएस व डॉक्टर-इंजीनियर बनने का मूलमंत्र बताया। कहा कि पढ़ाई करते समय लक्ष्य को तय करते हुए पढ़ाई करें। एक प्रयास में असफल होने पर घबराएं नहीं, बल्कि दोबारा प्रयास करें। जंक फूड और बाहरी खानपान से दूरी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed