सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders have demanded relief measures in the budget.

Shahjahanpur News: बजट में व्यापारियों ने राहत देने की उठाई मांग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Traders have demanded relief measures in the budget.
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय बजट 2026-27 में उद्योग एवं व्यापार जगत को राहत प्रदान किए जाने के संबंध में ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि उद्योग एवं व्यापार वर्ग स्वतंत्रता के बाद से आज तक निरंतर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार सृजन करने तथा सरकार के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरें, जटिल नियम-कानून एवं साइबर अपराध जैसी समस्याओं के कारण व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग की गई कि एनपीए घोषित करने की समय सीमा तीन से बढ़ाकर कम से कम 6 माह की जाए तथा एनपीए हो चुके खातों के लिए विशेष पुनर्स्थापना योजना लागू की जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed