सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two BLOs dismissed for negligence, explanation sought from two AEROs.

Shahjahanpur News: लापरवाही पर दो बीएलओ की सेवा समाप्त, दो एईआरओ से किया स्पष्टीकरण तलब

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two BLOs dismissed for negligence, explanation sought from two AEROs.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार शाम विधानसभा ददरौल क्षेत्र के एसआईआर अभियान में नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस के संबंध में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की बैठक ली। उन्होंने लापरवाही करने पर बीएलओ रचना कुशवाहा और शशिलता की सेवा समाप्त कर दीं। एईआरओ सुमित सक्सेना और सुरेश बहादुर सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया है।
Trending Videos

कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि नोटिस में सुनवाई के लिए स्थान, दिनांक एवं समय स्पष्ट लिखा होना चाहिए। सुनवाई के समय पंचायत सचिव एवं बीएलओ उपस्थित रहें, जिससे कागजों का सत्यापन कराया जा सके। कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार का अवकाश 6 मार्च तक न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नोटिस तामील करते समय आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर लिए जाएं। सुपरवाइजर कागजात एकत्र करना तय करें। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी तक नोटिसों की सुनवाई पूर्ण कर ली जाए। एईआरओ से कहा कि आवश्यकता के अनुसार बूथों पर भी सुनवाई कर सकते हैं। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
----
17141 मतदाताओं की हुई सुनवाई

शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बुधवार को सभी छह विधानसभाओं में 147 एईआरओ ने 17141 मतदाताओं की सुनवाई की। जिन मतदाताओं के दस्तावेज सही पाए गए, उनके फार्म जमा कर लिए गए। कुछ मतदाता कागजों की कमी की वजह से भटकते नजर आए। उनकी सुनवाई नहीं हो पाई।
प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक छूटे हुए मतदाताओं को सुनवाई के लिए अगली तिथि दी जाएगी। संबंधित क्षेत्रों के बीएलओ, मतदाताओं को केंद्रों पर भेजने के लिए संपर्क कर रहे हैं। बुधवार को कटरा विधानसभा में 2279, जलालाबाद में 2443, तिलहर में 2412, पुवायां में 2408, शाहजहांपुर में 4672, ददरौल में 2927 मतदाताओं की सुनवाई हुई। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि सुनवाई लगातार हो रही है। एईआरओ की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीमें भ्रमण कर रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed