{"_id":"6a343e70258cf36a0c0fd3e7","slug":"vandalism-and-commotion-at-the-fuel-pump-a-settlement-was-reached-later-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176582-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फ्यूल पंप पर तोड़फोड़, हंगामा, बाद में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फ्यूल पंप पर तोड़फोड़, हंगामा, बाद में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली मोड़ स्थित फ्यूल पंप पर टूटा शीशा। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के बरेली मोड़ पर स्थित पीयूष फिलिंग स्टेशन पर बुधवार की रात करीब दो बजे कार से आए एक व्यक्ति ने जमकर उत्पात मचाया। खुद फिलिंग मशीन से पाइप उतार कर कार में पेट्रोल डालने की कोशिश की। पेट्रोल न पड़ने पर ईंट से कार्यालय का शीशा तोड़ दिया। सामान तोड़ दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। हालांकि देर शाम को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। आरोपी एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
चौक कोतवाली इलाके के बरेली मोड़ पर स्थित पीयूष फिलिंग स्टेशन पर देर रात कार से एक व्यक्ति आया। उसने खुद ही मशीन से पाइप उतारकर पेट्रोल भरने के लिए कार में नोजल डाल दिया। चूंकि मशीन बंद थी इसलिए पेट्रोल नहीं पड़ पाया। इससे गुस्साए आरोपी ने ऑफिस में ईंट मारकर शीशा तोड़ दिया। अंदर घुसकर कुर्सियां और अग्निशमन यंत्र तोड़ डाले। शोर शराबा सुनकर पंप पर ही सो रहे कर्मचारी दिनेश और शैलेंद्र बीच-बचाव में आए तो उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पंप के मैनेजर विवेक कुमार की ओर से तहरीर दी गई है। बृहस्पतिवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मैनेजर विवेक कुमार के मुताबिक गलतफहमी के चलते विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष की ओर से नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया गया है। अब कोई विवाद शेष नहीं है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। संवाद