सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Winds blew stronger than normal, maximum temperatures dropped

Shahjahanpur News: सामान्य से तेज चली हवा, अधिकतम तापमान लुढ़का

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Winds blew stronger than normal, maximum temperatures dropped
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से दिन में गर्मी से मामूली राहत मिली। सामान्य से तेज हवा ने अंधड़ का रूप ले लिया। धूल उड़ने से लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान कम हुआ जबकि बादल की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई।
Trending Videos

बुधवार को सामान्य से 10 से 15 किमी अधिक रफ्तार से हवा चली। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 3.2 की गिरावट और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 43 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है। बृहस्पतिवार को सामान्य से तेज हवा चलने के साथ तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed