सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With a confident batting performance, Basantapur Eleven reached the semi-finals.

Shahjahanpur News: विश्वास की बल्लेबाजी से बसंतापुर इलेवन सेमीफाइनल में पहुंची

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
With a confident batting performance, Basantapur Eleven reached the semi-finals.
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के सूर बाबा मैदान पर खेले जा रहे पुवायां प्रीमियर लीग के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में बसंतापुर इलेवन ने केबी स्पोटर्स क्लब को 27 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
Trending Videos

बुधवार को केबी क्लब के कप्तान दीपक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी बसंतापुर इलेवन की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए। विश्वास ने 79 रनों का योगदान दिया। केबी क्लब के गेंदबाज विष्णु और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी केबी क्लब की टीम 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। हर्षित ने 30 और जुग्गन ठाकुर ने 22 रन बनाए। बसंतापुर के खिलाड़ी मोहित ने तीन और छोटू ने दो विकेट लिए। बसंतापुर के खिलाड़ी विश्वास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिग सुमित दीक्षित और हीरा यादव ने की। स्कोरिंग राजवंश सिंह और कमेंट्री गौरव मिश्रा ने की। बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच फास्ट मूवर्स और बसंतापुर इलेवन के बीच दिन में दो बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed