{"_id":"69f26165c5a014a092041365","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-vikrampur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-171934-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विक्रमपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विक्रमपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
पुवायां के गांव विक्रमपुर के सत्यपाल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव विक्रमपुर निवासी रामसेवक के 35 वर्षीय पुत्र सत्यपाल का शव गांव मझिगवां में बस स्टैंड के पास बनी दुकानों के पीछे खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार सुबह मझिगवां के लोगों ने शव पड़ा देखा। विक्रमपुर के लोगों ने शव की शिनाख्त सत्यपाल के रूप में की। सत्यपाल के घर सूचना पहुंची तो परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सत्यपाल की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को बताया कि उनके पति सोमवार को गेहूं बेचने मझिगवां गए थे। मझिगवां में एक दुकानदार से पति का झगड़ा हो गया। दुकानदार ने उनके पति को पीटकर घायल कर दिया।
मंगलवार को उनके पति घर से कहीं गए थे, इसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने मंगलवार देर रात तक सत्यपाल की तलाश भी की थी। शव के पास देशी शराब का पैकेट, पानी की बोतल मिली। परिजनों ने बताया कि सत्यपाल मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे।
सत्यपाल की मौत से मां राधा देवी, पत्नी मिथलेश, पुत्र ऋतिक, अभिषेक सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि सत्यपाल की पत्नी मिथिलेश ने एक दुकानदार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos