{"_id":"697a4950cc853b7af4035a32","slug":"youth-from-the-district-represented-himachal-pradesh-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-164100-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हिमाचल प्रदेश में जिले के युवाओं ने किया प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हिमाचल प्रदेश में जिले के युवाओं ने किया प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रतिभाग करने वाले युवा। स्रोत:संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत जनपद के स्वयंसेवकों ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रतिनिधित्व किया। प्रतिभागियों को वहां सम्मानित भी किया गया।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम 23 से 27 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर आयोजित सत्रों, माय भारत अनुभवात्मक शिक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं स्थानीय भ्रमण के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं भौगोलिक विविधताओं को नजदीक से समझा। साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आए युवाओं के साथ संवाद कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को और सशक्त किया। माई भारत माई वोट पदयात्रा में प्रतिभाग किया।
जनपद से दिव्यांशी मिश्रा, अभिषेक कुमार, कल्याणकारिणी पांडेय, कुमारी वैष्णवी, शैलेंद्र सिंह, बुद्धप्रिय कुशवाहा एवं शगुन सक्सेना प्रतिभागी रहे। अमित श्रीवास्तव ने टीम एस्कॉर्ट के रूप में युवाओं के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा व जिला युवा अधिकारी मंडी भारती मोंगरा उपस्थित रहीं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्साह, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता की सराहना की। समाजसेवी मुकेश परिहार, लेखाकार सोनम सचान, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, नीरा श्रीवास्तव एवं जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे डॉ. विनय सक्सेना ने भी प्रतिभागी युवाओं को शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos