फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A lock hangs on the ultrasound room; the dental chair is also out of order.

Shamli News: अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लटका ताला, डेंटल चेयर भी खराब

Sat, 24 Oct 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A lock hangs on the ultrasound room; the dental chair is also out of order.
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला। संवाद
शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित होने से मरीज परेशान है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच बंद है, जबकि डेंटल चेयर में दस दिन से तकनीकी खराबी के कारण दंत रोगी परेशान है। जांच और उपचार की समुचित सेवा रोगियों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। शासन से नियुक्ति न होने से मुजफ्फरनगर अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भुजबीर सिंह और डॉ. विनीत कौशिक को सप्ताह में तीन-तीन दिन के लिए संबद्ध किया गया है। इस सप्ताह सोमवार व मंगलवार को ओपीडी 11 बजे तक रही लेकिन इन दोनों दिन डॉ. भुजबीर सिंह नहीं आए। बुधवार को उनके अवकाश पर होने से मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार से शनिवार तक दूसरे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनीत कौशिक के मेडिकल अवकाश पर गए होने से अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष पर ताला लटका हुआ है। अल्ट्रासाउंड जांच कराने आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। गांव मीमला निवासी मामचंद ने बताया कि चिकित्सक ने पेट का अल्ट्रासाउंड कराने को कहा लेकिन यहां जांच नहीं हो सकी। उसे बिना जांच के वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन से डेंटल चेयर खराब, मरीज परेशान
जिला अस्पताल में दस दिन से डेंटल चेयर में तकनीकी खराबी आई हुई है। इस कारण दांतों की चिकित्सा सेवा बाधित है। यहां केवल दंत रोगियों को दवाई ही लिखी जा रही है। ओपीडी में रोजाना 40 के आसपास मरीज आते हैं। जिन मरीजों के दांत निकलने हैं, उन्हें अगले महीने के पहले सप्ताह में आने को कहा जा रहा है। इस कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। गांव बरला निवासी सजीदा और बुशरा ने बताया कि उनके दांत में दर्द है। चिकित्सक ने दांत निकलवाने की सलाह देते हुए एक सप्ताह बाद बाद आने को कहा है।

मुजफ्फरनगर से संबद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भुजबीर सिंह व डॉ. विनीत कौशिक के अवकाश पर होने के कारण इस सप्ताह अल्ट्रासाउंड जांच बंद रही। अगले सप्ताह में पहले तीन दिन डॉ. भुजबीर अल्ट्रासाउंड जांच करेंगे। डेंटल चेयर में खराबी की जानकारी संबंधित मेंटेनेंस कंपनी को दी जा चुकी है। अगले सप्ताह डेंटल चेयर ठीक होने की उम्मीद है।
- डॉ. मनोज कुमार अखौरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला। संवाद

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed