{"_id":"6a037f7d69f4955a66062ed1","slug":"passengers-forced-off-bus-and-into-rickshaws-commotion-at-bus-stand-shamli-news-c-26-1-sal1002-165312-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बस से उतारकर जबरन रिक्शे में बैठाईं सवारियां, बस स्टैंड पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बस से उतारकर जबरन रिक्शे में बैठाईं सवारियां, बस स्टैंड पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस से उतारकर जबरन रिक्शे में बैठाईं सवारियां, बस स्टैंड पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा शुरू होने के करीब 20 दिन बाद ही डग्गामार वाहनों को लेकर विवाद सामने आने लगा है। मंगलवार दोपहर चौसाना बस स्टैंड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब रिक्शा चालक पर बस में बैठी सवारियों को जबरन उतारकर अपने रिक्शे में बैठाने का आरोप लगा। बस चालक और रिक्शा चालक के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिससे बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रोडवेज बस चालक शादाब ने आरोप लगाया कि उनकी बस चौसाना बस स्टैंड पर खड़ी थी और बस के रवाना होने में करीब पांच मिनट का समय बाकी था। इसी दौरान ऑटो रिक्शा मौके पर पहुंचा और बस में बैठी सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहने लगा।
चालक का आरोप है कि विरोध करने के बावजूद ऑटो चालक यात्रियों को बस से उतारकर अपने रिक्शे में बैठाने लगा और कुछ ही देर बाद उन्हें लेकर गढ़ी हसनपुर की ओर रवाना हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि डग्गामार वाहन बस स्टैंड पर बस पहुंचने से पहले ही सवारियां बैठाकर रवाना हो जाते हैं। इससे न केवल रोडवेज बस सेवा प्रभावित हो रही है, बल्कि सरकार की ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को भी नुकसान पहुंच रहा है।
यात्री आजम खान, बाबूराम, दीनबंधु ने प्रशासन से बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का लाभ क्षेत्रवासियों को सुचारु रूप से मिल सके।
Trending Videos