{"_id":"6a04175246475f870b0c3158","slug":"shamli-cutting-was-taking-place-inside-the-house-police-who-came-to-check-were-attacked-with-an-axe-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: घर के अंदर हो रहा था पशु कटान, चेकिंग करने पहुंची पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला, मुठभेड़ में आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: घर के अंदर हो रहा था पशु कटान, चेकिंग करने पहुंची पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला, मुठभेड़ में आरोपी घायल
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 13 May 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार
शामली के मोहल्ला खैल में एक सूचना के आधार पर पुलिस चेकिंग करने पहुंची थी। खलील के घर पहुंची तो वहां संरक्षित पशुओं का कटान किया जा रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में खलील के पैर में गोली लगी है। वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।
घायल आरोपी खलील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शामली जिले की कांधला थाना पुलिस ने संरक्षित पशुओं का कटान करने वाले आरोपी खलील को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। खलील के पैर में गोली लगी, वहीं एक आरक्षी भी घायल हुआ है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Trending Videos
घायल हुआ सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम मोहल्ला खैल स्थित खलील के घर पर सत्यापन और चेकिंग के लिए पहुंची थी। घर के अंदर से संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर जब दरवाजा खोला गया, तो पुलिस ने खलील को उसके पुत्रों के साथ संरक्षित पशुओं का कटान करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही खलील ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षी सुमित कुमार घायल हो गया। इसके बाद खलील ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में खलील घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरक्षी सुमित कुमार और आरोपी खलील को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी खलील के कब्जे से एक तमंचा, खोखा, एक कारतूस, एक बाइक जिस पर प्रतिबंधित मांस लदा हुआ था, दो जीवित संरक्षित पशु, लगभग दो क्विंटल मांस, एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि बरामद की गई बाइक का इस्तेमाल खलील द्वारा मांस की तस्करी और बिक्री के लिए किया जा रहा था। इस घटना के बाद से पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।
ये भी देखें...
UP: मेरठ में एक लाख का इनामी जुबैर ढेर, अलीपुर में पुलिस ने किया एनकाउंटर, एएमयू शिक्षक की हत्या में था वांछित
ये भी देखें...
UP: मेरठ में एक लाख का इनामी जुबैर ढेर, अलीपुर में पुलिस ने किया एनकाउंटर, एएमयू शिक्षक की हत्या में था वांछित