{"_id":"6ad46e56df75c16a92016d5f","slug":"shamli-agent-swindles-rs-2-5-lakh-and-sends-youth-to-malaysia-on-a-fake-visa-arrested-by-police-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: ढाई लाख रुपये ठगकर एजेंट ने गलत वीजा पर मलयेशिया भेजा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: ढाई लाख रुपये ठगकर एजेंट ने गलत वीजा पर मलयेशिया भेजा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2026 12:29 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:29 PM IST
सार
झिंझाना निवासी आदिल को दो साल की नौकरी के नाम पर वर्क वीजा की जगह विजिट वीजा पर भेज दिया गया। वहां आदिल को मलयेशिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने एजेंट के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
मलयेशिया में आदिल गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मलयेशिया में झिंझाना निवासी युवक आदिल को नौकरी के लिए दो साल के वर्क वीजा के बजाय विजिट वीजा पर भेज दिया। इस मामले में एजेंट ने ढाई लाख रुपये भी ले लिए। मलयेशिया में युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। युवक के भाई ने एजेंट पर ठगी और धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला तलाही निवासी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब सात महीने पहले शामली निवासी एजेंट ने उसके भाई आदिल को मलयेशिया में दो साल की नौकरी दिलाने और वर्क वीजा बनवाने का भरोसा दिया था। इसके बदले एजेंट ने ढाई लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि आदिल को वर्क वीजा के बजाय विजिट वीजा और टिकट देकर मलयेशिया भेज दिया गया।
विज्ञापन
मलयेशिया पहुंचने पर एजेंट के भाई ने आदिल को विजिट वीजा पर ही काम दिला दिया। जांच के दौरान विजिट वीजा पर रहने और काम करने के आरोप में मलयेशिया पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन
आदिल के पिता रफी का आरोप है कि युवक की वापसी के लिए एजेंटों पर दबाव बनाने का प्रयास करने पर उन्हें आदिल को विदेश में ही फंसाए रखने की धमकी दी जाती है। परिजन आदिल की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं। जांच अधिकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।