फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Married woman dies in Lank; family alleges husband poisoned her to death, creates an uproar.

शामली: लांक में 21 साल की विवाहिता की मौत, पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 22 Oct 2026 06:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 22 Oct 2026 06:27 PM IST
सार

लुधियाना निवासी ज्योति की शादी साल पहले शामली जिले के विजय के साथ हुई थी। दोनों का 11 माह का बेटा है। आरोप है कि विजय ने ज्योति को मार दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: Married woman dies in Lank; family alleges husband poisoned her to death, creates an uproar.
ज्योति की फाइल फोटो और पंजाब से आए मायके वाले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में बुधवार रात ज्योति (21) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पंजाब के जिला लुधियाना के खन्ना निवासी सीमा देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति की शादी करीब दो वर्ष पहले विजय निवासी गांव लांक के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद तक पति का व्यवहार ठीक रहा लेकिन बाद में वह उसकी पुत्री को तरह-तरह से परेशान करने लगा। दोनों का 11 माह का बेटा है। 
आरोप है कि पति बात-बात में झगड़ा कर ज्योति की पिटाई करता था और दहेज लाने का दबाव बनाने लगा था। कई बार आरोपी को समझाया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसकी बेटी को कई बार जान से मारने की कोशिश की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि बुधवार देर शाम आरोपी विजय ने ज्योति की पिटाई की और इसके बाद जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले की उन्हें रात में जानकारी मिली। बृहस्पतिवार सुबह परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया।
 
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 

घर में ज्योति को बंधक की तरह रखता था आरोपी
मृतका ज्योति के नाना अतर सिंह ने बताया कि ज्योति को उसका पति विजय घर में बंधक बनाकर रखता था। ज्योति को कहीं आने-जाने नहीं देता था और न किसी से मिलने देता था। उसे बाजार में भी नहीं जाने देता था और रिश्तेदारी में भी नहीं भेजता था। अतर सिंह का आरोप है कि दहेज की खातिर ज्योति का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था और जहर खिलाकर हत्या कर दी।
 

शव को पंजाब ले गए परिजन
अतर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वे ज्योति के शव को पंजाब के खन्ना स्थित घर ले गए। उनके 11 माह के बेटे को भी वे साथ लेकर जा रहे हैं, ताकि वह अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दे सके। खन्ना में ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed