{"_id":"6a7309b7e5c554c52a08cba5","slug":"shamli-property-dealer-s-body-found-hanging-in-his-office-door-broken-down-to-retrieve-it-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: प्रॉपर्टी डीलर का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला, दरवाजा तोड़कर निकाला, जांच में ये आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: प्रॉपर्टी डीलर का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला, दरवाजा तोड़कर निकाला, जांच में ये आया सामने
Wed, 05 Aug 2026 03:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
गांव बहावड़ी निवासी शोकेंद्र मलिक (42) शामली में प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। अटल विहार स्थित कार्यालय में उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शुुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जिले के मोहल्ला अटल विहार में बुधवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर का शव उनके कार्यालय में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी शोकेंद्र मलिक (42) शामली में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उन्होंने मोहल्ला अटल विहार में अपना कार्यालय खोल रखा था। बुधवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने कार्यालय के अंदर से किसी प्रकार की हलचल नहीं देखी, दरवाजा भी बंद रहा तो उन्हें संदेह हुआ। बाहर से झांककर देखा तो पंखे से कपड़े के फंदे के सहारे शोकेंद्र का शव लटका हुआ है।
विज्ञापन
लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यालय का दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जांच के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही प्रॉपर्टी डीलर शोकेंद्र मलिक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ की। जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या किसी बाहरी दबाव या अन्य कारण से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। शोकेंद्र मलिक की पत्नी और बच्चे गांव बहावड़ी में रहते हैं।
ये भी देखें...
UP: शामली में एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में ढेर, कैराना पलायन मामले में भी था आरोपी, 20 मुकदमे थे दर्ज