फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The bike's validity was still valid, yet a scrap receipt was issued.

Shamli News: बाइक की वैधता बाकी, फिर भी थमा दी स्क्रैप की रसीद

Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The bike's validity was still valid, yet a scrap receipt was issued.
बाइक की आरसी दिखाता गांव मालैंडी का पीड़ित अनुज कुमार। पीड़ित
शामली। बाइक की वैधता होने के बाद भी यातायात पुलिस ने रविवार को उसको जब्त कर स्क्रैप की रसीद युवक को थमा दी। बाइक सवार को वहां से पैदल अपने घर आना पड़ा। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मामले में कार्रवाई करने और बाइक वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मालैंडी निवासी अनुज कुमार ने बताया कि शनिवार शाम वह किसी काम से कैराना गया था। वहां से लौटते समय कैराना रोड स्थित नहर पटरी के पास एआरटीओ प्रवेश कुमार और यातायात प्रभारी निधि चौधरी चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

अनुज के अनुसार, वहां पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और बाइक की खत्म होने की बात कहकर चाबी निकाल ली। उसने बाइक की आरसी दिखाकर वाहन की वैधता बताने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसकी आरसी को फेंक दिया गया और बाइक को स्क्रैप किए जाने की रसीद उसके हाथ में थमा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह पैदल ही गांव पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि उसकी बाइक की वैधता पांच जनवरी 2027 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed