{"_id":"6a037a6dbb370c0b550e7aee","slug":"weather-regarding-electricity-bill-reasonable-shamli-news-c-26-1-sal1002-165320-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली बिल वसूली को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली बिल वसूली को लेकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के ग्राम बुंटा में बिजली विभाग की बकाया बिल की वसूली कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अवर अभियंता ने कुछ लोगों पर मीटर तोड़ने, अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामले से संबंधित वीडियो और फोटोग्राफ भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
मंगलवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गढ़ी अब्दुल्ला के अवर अभियंता विकेश कुमार गौड़ अपनी टीम के साथ ग्राम बुंटा में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि मोहम्मद जाबिर के परिसर में लगे बिजली मीटर की जांच के दौरान उसमें छेड़छाड़ के संकेत मिले। इस पर विभागीय टीम ने मीटर को परीक्षण के लिए भेजने की बात कही, जिससे विवाद शुरू हो गया।
शिकायत के अनुसार, इसी बात को लेकर मौके पर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ लोग और परिजन मौके पर आ गए और विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। काफी देर तक हंगामा किया।
अवर अभियंता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक महिला ने ईंट मारकर बिजली मीटर को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, मीटर को आग के हवाले करने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ समय के लिए विभागीय कार्य भी बाधित रहा। अवर अभियंता ने थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos