{"_id":"69b70e93b3896153e20c1708","slug":"747-candidates-left-the-exam-on-the-second-day-of-the-sub-inspector-exam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-155059-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उप निरीक्षक परीक्षा के दूसरे दिन 747 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उप निरीक्षक परीक्षा के दूसरे दिन 747 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
शहर के सिंघेश्वरी इंटर कालेज में भर्ती परीक्षा को देखकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के तहत दूसरे दिन शनिवार को आयोजित परीक्षा में 747 अथ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 1440 अभ्यर्थियों अर्थात दो पाली में 2880 को परीक्षा देनी थी, लेकिन सिर्फ 2133 ही परीक्षा शामिल हुए। इस दौरान पुलिस व प्रशासन शांति व्यवस्था के लिए सतर्क रहा।
शहर के बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में 240 अभ्यर्थियों में 178 परीक्षा में शामिल हुए, शेष 62 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान भी 240 अभ्यर्थियों में सिर्फ 175 ही उपस्थित रहे, शेष 65 अनुपस्थित रहे। इसी तरह बर्डपुर स्थित बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 240 में 180 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, यहां 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शहर के निकट पटनी जंगल में स्थित श्रीदुर्गाजी चौधरी पटेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में 240 में मात्र 175 अथ्यर्थियों ने परीक्षा दी, शेष 65 अनुपस्थित रहे।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार तिलक इंटर कालेज बांसी में परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी काफी खुश नजर आए। यहां 240 अथ्यर्थियों में 189 परीक्षा में शामिल हुए, शेष 51 ने परीक्षा छोड़ दी है। उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के परीक्षा केंद्र बाबा हरीदास इंटर कालेज हनुमानगढ़ी के व्यवस्थापक मनोज गौतम ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 240 परीक्षार्थियों में से 181 उपस्थिति रहे, जबकि 59 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता बनी रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रही थी।
-- -- -- -- --
बोले परीक्षार्थी--
पेपर ठीक हुआ है। सबसे अच्छा जीके के प्रश्नों का उत्तर देने में आसानी रही। शेष सभी विषय के भी प्रश्न ठीक रहा है।
कोमल, परीक्षार्थी
तैयारी के अनुसार ही प्रश्न आए थे, समय का संयोजन करने में कठिनाई हुई। पहली बार परीक्षा में शामिल होने का डर मन में था लेकिन पेपर पढ़ने के बाद डर निकल गया।
नीतू, परीक्षार्थी
-- -- -- -- -- -
डीएम और एसपी ने की परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के लिए बने शहर के परीक्षा केंद्र बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज का डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा का निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
Trending Videos

बोले परीक्षार्थी