{"_id":"69c96f2310886b6d3403ff2a","slug":"a-young-man-died-and-one-was-injured-in-a-collision-between-two-bikes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155738-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बभनी मार्ग पर मधवापुर गांव के पास शनिवार देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में छोटे लाल (25) की मौत हो गई जबकि दूसरा अज्ञात बाइक सवार भी चोटिल हुआ है।
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के डबरा गांव छोटे लाल (25) पुत्र बहाऊ क्षेत्र यह शनिवार देर शाम को अपनी भाभी को मधवापुर पहुंचाने गया था और वहां से पहुंचा कर अपने घर वापस लौट रहा था। यह मधवापुर गांव के बाहर बभनी मार्ग पर जैसे ही पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने इनको दवा के लिए जिले पर भेजा, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने छोटेलाल की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिए।
परिजन इसको गोरखपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर रहे थे कि इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रायपुर गांव का एक युवक भी चोटिल हुआ था, जिसका इलाज चल रहा है। मिश्रौलिया थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन अगर आते हैं तो प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos