सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of kidnapping a minor arrested

Siddharthnagar News: नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a minor arrested
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के आरोपी डुमरियागंज गौहनिया राज गुलजार उर्फ शोएब को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने 28 अप्रैल को भवानीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर भड़रिया नहर पुल के पास शनिवार शाम करीब 6:30 बजे दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed