सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   As temperatures rise, mosquito infestations also increase.

Siddharthnagar News: तापमान बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
As temperatures rise, mosquito infestations also increase.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम शुष्क होने और तापमान बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। शाम होते ही घरों और बाजार के आसपास मच्छरों की संख्या अधिक दिखाई देने लगी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मच्छरों से बचाव के लिए लोग अब मच्छरदानी का सहारा लेने लगे हैं, जिसके चलते बाजार में मच्छरदानी की बिक्री बढ़ गई है।
Trending Videos

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग रात में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में मच्छरदानी की मांग अचानक बढ़ी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए लोग अधिक संख्या में मच्छरदानी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के दुकानदार राजेश गुप्ता और मनोज अग्रवाल का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे मच्छरदानी की बिक्री भी बढ़ रही है। पहले जहां रोज दो-तीन मच्छरदानी बिकती थीं, वहीं अब प्रतिदिन दस से ज्यादा मच्छरदानी की बिक्री हो रही है।
दुकानदार सलीम अहमद और विनोद कुमार के अनुसार बाजार में साधारण से लेकर फोल्डिंग और डिजाइनर मच्छरदानी तक उपलब्ध हैं। इनकी कीमत गुणवत्ता और आकार के हिसाब से करीब 150 रुपये से 600 रुपये तक है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने भी अतिरिक्त स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर नालियों और गंदे पानी के जमा होने से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण रात में चैन से सोना मुश्किल हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है। साथ ही पानी को जमा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed