फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Body of elderly woman found in field under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में वृद्ध महिला की मिली लाश

Tue, 18 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly woman found in field under suspicious circumstances
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जखौलिया गांव के टोला भेडिहवा का मामला
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के भेडिहवा गांव के पास जखौलिया मार्ग पर सड़क के बगल स्थित खेत में मंगलवार को संदिग्ध हालात में सोनमती (70) की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार सोनमती पत्नी पट्टू मल्लाह अपने घर जखौलिया के टोला भेडिहवा से करीब सात बजे खेत की निराई करने की बात कहकर घर से निकली थी। करीब 9 बजे के लगभग भेडिहवा गांव के बाहर जखौलिया मार्ग पर सड़क के बगल खेत में मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार महिला को चक्कर आ गया था जिससे यह खेत में गिर पड़ी थी। इसकी सूचना यहां के लोगों ने शोहरतगढ़ थाने पर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह का कहना है मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार महिला का एक ही पुत्र रामनेवास है। उसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed