सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Created awareness under the Mission Shakti campaign.

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Created awareness under the Mission Shakti campaign.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने गांवों में पहुंचकर महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान और नए कानूनों की जानकारी दी।

थाना भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया चौराहा, थाना शिवनगर डिड़ई के करमा गांव, थाना शोहरतगढ़ के बुढ़ानिया गांव और थाना उसका बाजार क्षेत्र के भटिया गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 112, 1090, 181, 1930, 1098 और 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उधर, एंटी रोमियो स्क्वाॅड ने बांसी बाजार, रानीगंज तिराहा, रतन सेन इंटर कॉलेज, सोनखर और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला दुकानदारों और छात्राओं से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय स्थिति नहीं मिली।
ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed