{"_id":"69b9b7fafe5af4f1a502f08e","slug":"deep-festival-and-jagrata-tomorrow-at-balua-samay-mata-sthan-on-hindu-new-year-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-155164-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हिंदू नव वर्ष पर बलुआ समय माता स्थान पर दीप महोत्सव व जगराता कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हिंदू नव वर्ष पर बलुआ समय माता स्थान पर दीप महोत्सव व जगराता कल
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
भवानीगंज। चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बढ़नीचाफा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बलुआ समय माता स्थान पर 19 मार्च को सनातन दीप महोत्सव, देवी जगराता एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
जगराता में भजन गायक धर्मेंद्र पंडित की ओर से भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत चेयरमैन धर्मराज वर्मा के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक ने बताया कि हिंदू नव वर्ष की संध्या पर मंदिर परिसर में दीपोत्सव, जगराता, प्रसाद व फलाहार वितरण का विशेष आयोजन होगा। उन्होंने मां बलुआ माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। वहीं, चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश वर्मा, मंटू पांडेय, राजू वर्मा, कुंवर साहब उपाध्याय, जुग्गीलाल पासवान, प्रमोद गौतम, अजय वर्मा, बसंत गुप्ता, विनोद वर्मा, चंद्रपाल, झिनकन गौतम, दुर्गेश दुबे, गुड्डू वर्मा, कमलेश चौहान, गुरमिलन प्रजापति, सुभाष यादव, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन