सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Disputes of six families resolved through counselling at Mahila Thana

Siddharthnagar News: महिला थाना में काउंसलिंग से सुलझे छह परिवारों के विवाद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Disputes of six families resolved through counselling at Mahila Thana
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिला थाना में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर काउंसलिंग के जरिए छह दंपतियों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर उन्हें दोबारा साथ रहने के लिए राजी कर दिया गया। समझौते के बाद सभी छह जोड़ों को एक साथ विदा किया गया।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र पर काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम और काउंसलिंग स्टाफ ने दोनों पक्षों को समझाकर आपसी मतभेद दूर कराने में सफलता हासिल की। इसके बाद सभी छह दंपतियों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया।
इस दौरान महिला थाना की काउंसलिंग टीम में महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी संगीता गौतम और महिला आरक्षी शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
काउंसलिंग के बाद जिन छह जोड़ों के बीच सुलह कराई गई, जिनमें जरीना खातून पत्नी वकील निवासी चारियनवा, नेहा पत्नी अर्जुन निवासी महादेवा लाला (उसका बाजार), ललिता पत्नी शिवा निवासी बैजनाथपुर, सरिता पत्नी राजमन निवासी डिडई (शिवनगर डिडई), हसीना पत्नी मतीउल्लाह निवासी रतनपुर और अंजलि पत्नी महेश निवासी कृष्णा नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed